ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: बहादुरपुर जट, हरिद्वार में महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण तथा किसान उत्पीड़न के खिलाफ आयोजित विशाल जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक जुमलेबाज़ दिल्ली में बैठा है तो दूसरा जुमलेबाज़ उत्तराखंड में। महंगाई से आमजनता त्रस्त हो चुकी है, बेरोजगार युवा परेशान हैं, महिला सुरक्षा में सरकार नाकाम है, व्यापारी व किसान आंदोलनरत हैं लेकिन बीजेपी सरकारों के कानों में जूं भी नही रेंग रही। अच्छे दिनों के जुमले से परेशान लोग आज मोदी जी से पुराने दिनों को वापिस लौटाने की मांग कर रहे हैं।

हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई जनसभा को पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव काज़ी निज़ामुद्दीन, पूर्व विधायक अमरीश कुमार, मेयर अनीता शर्मा व अन्य द्वारा भी संबोधित किया गया। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ0 संजय पालीवाल द्वारा किया गया।

उधर देहारादून मे महानगर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य जी के नेत्रत्व मे तथा उत्तराखंड प्रभारी परमिन्दर कौर जी की गरिमामयी उपस्थिति मे बिजली, पानी, रसोई गैंस, पेट्रोल-डीजल, सहित सब्जियों,एवं अनाजों के बढ़ते दामों तथा रोज-रोज बढती मंहगाई तथा तीरथ सिंह रावत के महिला के परिधानों पर की गयी टिप्पनी के विरोध मे आज गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। बिजली, पानी एवं अनाजों के दाम बेतहाषा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देष की जनता का बुरा हाल कर दिया। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खडी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि 2014 में 400/- का रसोई गैस सिलेण्डर 900/- पार कर चुका है, पेट्रोल 100 रूपये पार तथा डीजल 85 रूपये से उपर पहुंच गया। भा0ज0पा0 सरकार ने उत्पाद शुल्क में 9 गुना की वृद्धि की है, उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर मंहगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा एक जुमला साबित हुआ। मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए ना कि महिलाओं के पोशाक पर, महिला क्या पहनेगी क्या नही ये महिलाओं का अपना फैसला है. भाजपा ना बताये कि महिलाओं को क्या पहनना है.
प्रदर्शन के बाद प्रभारी पर्मिंदर् कौर जी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों की बैठक ली, बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष कमलेश रामन ने किया,बैठक मे सबको जिला स्तर पर महिला कांग्रेस को मजबूत करने का आहवाहन किया एवं बूथ कमीटी पर काम करने का निर्देश दिया।