Nirbhik Nazar

सांसद अंजय भट्ट ने लोकसभा मे उठाया हल्द्वानी से कर्णप्रयाग तक ऑल वेदर रोड बनाने का मुद्दा

ब्यूरो रिपोर्ट

रुद्रपुर: नैनीताल उधम सिंह नगर के लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने एक बार फिर लोकसभा में प्रमुख ऑल वेदर रोड को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से कुमाऊं क्षेत्र से कर्णप्रयाग तक ऑल वेदर रोड बनाने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट दिए जाने को लेकर आभार जताया। साथ ही सदन को अवगत कराया कि उत्तराखंड में चार धाम के दो मार्ग हैं जिसमें एक हरिद्वार से और दूसरा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से होकर जाता है। सांसद ने कहा हरिद्वार से चारधाम यात्रा मार्ग ऑल वेदर रोड का काम तेजी के साथ चल रहा है लेकिन हल्द्वानी से होते हुए ऑल वेदर रोड नहीं बन पाई है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

सांसद अजय ने कहा कि इस मार्ग से नेपाल  पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुमाऊं क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं जो लोग यहां चार धाम यात्रा को जाते हैं अगर यह सड़क बन गई तो कर्णप्रयाग पर ऋषिकेश से सड़क आने वाली दोनों का मिलन होगा । भट्ट ने बताया कि कभी यहां लोग पैदल जाते थे और 4 से 6 महीने में अपनी यात्रा पूरी करते थे। इस ऑल वेदर रोड बनने से चार धाम में वह आसानी से जा पाएंगे। सांसद ने मांग की  हल्द्वानी से भवाली, गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, द्वाराहाट और चौखुटिया और नई राजधानी गैरसैण होते हुए कर्णप्रयाग तक ऑल वेदर रोड को मिलाया जाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *