Nirbhik Nazar

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विभिन्न पदों पर चयनित 187 अभ्यर्थियों दिए नियुक्ति पत्र, कहा- ईमानदारी से काम करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम ने सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों और उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्तियां देने का काम किया है।

बीते वर्ष 150 आश्रितों और आज शेष 43 पात्र आश्रितों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया राज्य सरकार के प्रयासों से 2024 में निगम ने रिकॉर्ड 56 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया।

मुख्यमंत्री ने परिवहन और सिंचाई विभाग में 187 चयनित और मृतक आश्रितों को दिए नियुक्तिपत्र कहा, भष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति, देश का सबसे कड़ा नकल कानून लागू किया देहरादून, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग और परिवहन निगम में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों और परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिए। सीएम धामी ने इस अवसर पर स्वेदशी और स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने का आह्वान किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

प्रदेशवासियों से भी स्वदेशी और लोकल उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा संकल्प और भी सशक्त होना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम धामी ने रविवार को कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों, आश्रितों को नियुक्ति पत्र देते हुए ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्तियां देने का काम किया है। बीते वर्ष 150 आश्रितों और रविवार को शेष 43 पात्र आश्रितों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए। तीन सालों में प्रदेश के 23 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं। कहा कि सभी चयनित युवाओं में कई राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण कोटे के तहत भी चयनित हुए। ये सभी के लिए हर्ष का विषय है। कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से 2024 में परिवहन निगम ने रिकॉर्ड 56 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी में बड़ी गिरावट आई है। सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थियों की मदद से विभाग और सक्षम होगा, जिससे विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सचिव युगल किशोर पंत, अपर सचिव रीना जोशी आदि मौजूद रहे। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति को अपनाया सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। अब भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं छोड़ा जाता है। कहा कि पहले राज्य में भर्तियों में भारी पक्षपात, धांधली और भ्रष्टाचार हुआ करता था। राज्य सरकार ने युवाओं की समस्या को देखते हुए देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया। अब राज्य में भर्तियां पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं। इससे योग्य उम्मीदवारों को उनके कौशल और परिश्रम का पूरा लाभ मिल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News