Nirbhik Nazar

उत्तरकाशी में धामी ने आज सुबह किया राहत- बचाव कार्यों का निरीक्षण, CM ने की ऑपरेशन मे लगी टीमों की सराहना

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आज सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को इस ऑपरेशन को और अधिक कुशलता से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि सभी प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क, संचार और बिजली जैसी मूलभूत सेवाओं की बहाली पर तत्काल ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल और खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित क्षेत्रों में इन आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान राहत कार्यों में जुटी सभी टीमों के साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि “24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सभी टीमों के साहस और समर्पण की मैं सराहना करता हूं। विषम परिस्थितियों में भी इन दलों की निष्ठा और कार्यकुशलता आपदा प्रबंधन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।”

मुख्यमंत्री के इस दौरे से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News