Nirbhik Nazar

अगर मांगे नहीं मानी गईं तो उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ 10 अप्रैल से संपूर्ण उत्तराखंड में करेगा आंदोलन

ब्यूरो रिपोर्ट

बाजपुर: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह को सौंपा है। कर्मचारियों ने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर पांच से आठ अप्रैल तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार की अगुवाई में नगर पालिका में एकत्र हुए। जहां सफाई कर्मचारियों ने उत्तराखंड स्थानीय निकाय सहित अन्य विभागों से सफाई कार्य से ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के स्थाई पदों की भर्ती शुरू करने, अकेंद्रीयत एवं केन्द्रिवत कर्मचारियों की नियमावली में संशोधन करते हुए पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नति का लाभ देने आदि की मांगे उठाईं।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो पांच से आठ अप्रैल तक तीन दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 10 से 25 अप्रैल तक पर्यावरण मित्र अधिकार यात्रा के माध्यम से संपूर्ण उत्तराखंड में आंदोलन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की बातों को नहीं सुना तो एक मई को देहरादून में सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और दो मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की जायेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *