Nirbhik Nazar

उत्तराखंड का दरोगा चंडीगढ़ मे 1 लाख की रिश्वत लेता गिरफ़्तार, अब नौकरी पर भी लटकी तलवार

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून।  चंद लोग उत्तराखंड पुलिस की छवि दागदार करने में पीछे नहीं  दिख रहे। सीबीआइ ने देहरादून कैंट थाने में नियत दारोग़ा हेमंत खंडूरी को चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर से धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई न करने के बदले में एक लाख की रिश्वत लेते धर दबोचा। सीबीआई ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित कैंट थाने में नियत सीनियर सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी को आज चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में आरोपित दारोग़ा रु पांच लाख की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने ट्रैप लगाकर चंडीगढ़ से दारोग़ा हेमंत खंडूरी को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम मामले की जांच करने के साथ आरोपित दारोग़ा के ठिकानों पर छापामारी करने में लगी हुई है।

पुलिस के दरोगा द्वारा बार-बार पैंसे की मांग और दबाव से परेशान होकर टैक्सी ड्राइव ने चंडीगढ़ में सीबीआइ के सेक्टर-29 स्थित ऑफिस में शिकायत दे दी ओर शिकायतकर्ता दारोग़ा हेमंत खंडूरी को चंडीगढ़ बुला लिया। जैसे ही दारोग़ा हेमंत खंडूरी ने ड्राईवर से पैसे पकड़े सीबीआई की टीम ने उसे धर दबोचा। मामला पकड़ में आने के बाद उत्तराखंड पुलिस में भी हड़कंप है। फिलहाल सीबीआई मामले में गहन छानबीन कर रही है सूत्रों के अनुसार दरोगा के विरुद्ध और भी कानूनी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए एसएसआइ हेमंत खंडूड़ी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें अभी एसएसआइ की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। उनका कहना है कि इस संबंध में अगर कोई आधिकारिक रिपोर्ट मिलती है तो एसएसआइ के खिलाफ बर्खास्त की कार्रवाई की जाएगी।

एसएसआइ हेमंत खंडूड़ी पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के पीआरओ भी रह चुके हैं। उससे पहले वह प्रदेश के विभिन्न थानों में तैनात रहे। हेमंत खंडूड़ी पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं। कुछ समय पहले मौजूदा एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने उन्हें कैंट कोतवाली में तैनात किया था। एसएसआइ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। विभाग में हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *