Skip to main content

Nirbhik Nazar

4 जिलों में निर्विरोध बने BJP के जिला पंचायत अध्यक्ष, 11 ब्लॉक प्रमुख भी जीते, बाकी सीटों पर 14 को चुनाव

देहरादून: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पर बीजेपी के कई उम्मीदवार चुनाव से पहले ही निर्विरोध जीत गए है. ऐसा दावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत को सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास नीति पर मुहर जनता की मुहर बताया है.

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत सभी 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पद और 83 ब्लॉक प्रमुख पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. इसमें से जिला पंचायत अध्यक्षों में भाजपा ने चार और 11 ब्लाक प्रमुख सीटों पर सिंगल नॉमिनेशन किया है, जहां पर भाजपा को निर्विरोध जीत होने जा रही है. बीजेपी का दावा है कि चारों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीते है.

इन चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुन गए

  1. उनमें पहला नाम उत्तरकाशी से रमेश चौहान का है.
  2. दूसरा नाम चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी.
  3. तीसरा उधमसिंह नगर से अजय मौर्य.
  4. चौथे पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद है.

11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन गए:

  1. चंपावत से अंचला बोरा
  2. काशीपुर से चंद्रप्रभा
  3. सितारगंज से उपकार सिंह
  4. खटीमा से सरिता राणा
  5. भटवाड़ी से ममता पंवार
  6. डुंडा से राजदीप परमार
  7. जाखणीधार से राजेश नौटियाल
  8. चंबा से सुमन सजवाण
  9. विकासनगर से नारायण ठाकुर
  10. पाबौ से लता देवी
  11. ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध चुनी गईं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निर्विरोध चुन हुए प्रत्याशियों को गावों में विकास के ट्रिपल इंजन लगने का आगाज बताया. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक बात तो पहले से ही स्पष्ट थी कि प्रदेश की ग्रामीण जनता ने क्षेत्रीय विकास के लिए ही अपने मतों का इस्तेमाल करेगी. मतदाताओं का यही मंतव्य, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए निर्णायक बना और कई जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया.

भाजपा ऐसे सभी जनप्रतिनिधियों की विकास के ट्रिपल इंजन लगाने की भावना का पूरा सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त करती है. उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह चुनाव प्रक्रिया में शेष बची सभी सीटों में मतदाताओं का विकास मत बहुत अहम होने जा रहा है.

बता दें कि आज 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद पर नामाकंन हुआ था, जिसमें से चार जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध जीते गए है. अब बाकी की सीटों पर 14 अगस्त को मतदान होगी. मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी. बात दें कि जिला पंचायत सदस्य ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोट करते है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News