Nirbhik Nazar

सीएम धामी की प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, कहा -सेल्फी लेकर करें अपलोड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महा अभियान बन चुका है।

तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूं और आप समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर जरूर साझा करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News