Nirbhik Nazar

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का पलड़ा हुआ भारी, 5 जिला पंचायत अध्यक्ष और 16 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, बाकी सीटों पर कल चुनाव

देहरादून: उत्तराखंड त्रिस्तरीय ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र और जिला पंचायत के सदस्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद सोमवार से शुरू हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और विकास खंड (ब्लॉक) प्रमुखों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को नामांकन समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थित पांच जिला पंचायत अध्यक्ष और सोलह ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्य में कुल बारह (12) जिला पंचायत अध्यक्ष और नवासी (89) ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव हो रहा है। शेष स्थानों पर आगामी 14 अगस्त को अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा जबकि पटनामों की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेंद्र भट्ट ने निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों को बधाई दी है। भट्ट ने कहा कि इन निर्विरोध जीतों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर लगा दी है।जनकल्याणकारी नीतियों, त्वरित निर्णय क्षमता और पारदर्शी शासन की वजह से आज गांव-गांव में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह विजय जनता के उस भरोसे का प्रमाण है, जो धामी सरकार की विकास यात्रा और जनता के प्रति समर्पण को देखकर बना है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News