ब्यूरो रिपोर्ट
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला जवान सूपर्णा मंडल ने अपनी जिंदगी खतरे में डालकर एक महिला और पुरुष की जान बचाई। घटना सुबह छह बजे पूर्व टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुई। पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के टाटानगर स्टेशन से खुलते ही एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान कोच में चढ़ने के लिए दौड़ रहे एक6 पुरुष से महिला टकरा गई। चलती ट्रेन में कोच के दरवाजे पर टकराने के बाद दोनों प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरकर लटक गए।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरे दो यात्रियों की जान बचाने के लिए आरपीएफ की महिला सिपाही ने दांव पर लगाई अपनी जिंदगी।#Railway#tatanagar#RpfSipahi https://t.co/rjDKyjdBWt pic.twitter.com/JrhTEKm2qb
— Hindustan (@Live_Hindustan) March 20, 2021
दो यात्रियों के एक साथ गिरने से प्लेटफार्म पर शोर मच गया। शोर सुनकर ट्रेन पर सुरक्षा ड्यूटी में मौजूद आरपीएफ की महिला जवान सूपर्णा मंडल ने दोनों को बचाने के लिए ट्रेन से कूद पड़ीं। पहले वह खुद प्लेटफार्म पर गिरीं फिर अपनी चिंता न कर दोनों को बचाने के लिए दौड़ गईं। घटनास्थल पर मौजूद अन्य सहकर्मियों की सहायता में दोनों स्त्री-पुरुष को प्लेटफार्म पर खींचकर ट्रेन से दूर किया गया।