ब्यूरो रिपोर्ट
हरिद्वार: कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण न फैले इसे लेकर अब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने मेले के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि उत्तराखंड दौरे पर गई उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम द्वारा कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

इस बारे में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लिखा गया है। जिसमें उन्होंने उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम द्वारा उठाई गई चिंता को खास तवज्जो दी है। उन्होंने लिखा है कि कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सख्य कदम उठाए जाने की आवश्यक्ता है।
Health Secy Rajesh Bhushan has written to Uttarakhand Chief Secretary strongly highlighting the concerns raised by the high-level central team in its visit to Uttarakhand and about the need for stringent measures to control the spread of COVID19 during Kumbh Mela: Govt of India
— ANI (@ANI) March 21, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा है कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार में हर दिन 10-20 तीर्थयात्री और 10-20 स्थानीय लोग कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। राज्य को सूचित किया गया है कि हरिद्वार में प्रतिदिन की जाने वाली कोराना जांच पर्याप्त नहीं हैं।
आपको बता दें उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत ने बीते शनिवार को कहा था कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी कोरोना गाइडलाइंस के अलावा कोई भी पाबंदी हरिद्वार कुंभ में आने वाले भक्तों पर लागू नहीं होगी। इससे पहले, सीएम तीरथ सिंह रावत के कुंभ में किसी तरह का कोई बैन नहीं होने और सभी को कुंभ स्नान के लिए आमंत्रित किये जाने का ऐलान किया था।