Nirbhik Nazar

रामनगर पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत की बड़ी घोषणाएँ

ब्यूरो रिपोर्ट

रामनगर; मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित विश्व वानिकी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ढेला में बन रहे वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर को भी जू सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत फाटो रेंज को सफारी जोन घोषित किया जाएगा। कार्बेट पार्क से सटे आमडण्डा में पांच सौ दर्शकों की क्षमता वाले लाइट एंड साउंड शो थिएटर की स्थापना की जाएगी। ताकि यहां आने वाले पर्यटक भी इसका आनन्द ले सकें।

आमडण्डा में वन निगम डिपो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड एक ऐसा राज्य है जो देश और दुनिया को हवा और पानी देता है। उन्‍होंने कहा कि पहाड़ की जवानी और पानी बेकार नहीं जाने दी जाएगी। सरकार प्रयासरत है कि युवाओं को रोजगार अधिक से अधिक मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी महिलाओं की है, उनको स्वरोजगार मिल सके इस दिशा में भी हम गम्भीर है। वन ग्रामों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

सीएम रावत ने घोषणा की की कोसी के उत्तरी छोर पर तटबन्ध बनाया जाएगा। रामनगर क्षेत्र में सीटीआर से लगे गावों से दाखिल खारिज व 143 हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नजूल भूमि को सर्किल रेट पर फ्री होल्ड कर दिया जाएगा। वर्ग तीन की भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। रामनगर की निजी बसों के संचालन के लिए संयुक्त बस स्टॉप बनाने की भी सीएम रावत ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए नगर की सभी नहरों को कवरिंग किया जाएगा।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *