Nirbhik Nazar

छत्तीगसढ़ और गोवा के बाद उत्तराखंड सहित BJP शासित इन 4 राज्यों में भी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

देहरादून/दिल्ली: हाल ही मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  दिल्ली दौरे पर रहे । इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र भी अब दिल्ली बन गई । मंत्रिमंडल में रिक्त पांच स्थानों के दावेदार भाजपा विधायकों का जमावड़ा भी दिल्ली में लगा रहा।

अभी हाल में ही गोवा में प्रमोद सावंत सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और रमेश तावड़कर को मंत्री बनाया गया। दोनों नेता दक्षिण गोवा से आते हैं और उनकी एंट्री को पार्टी के इस क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ और गोवा में पिछले सप्ताह हुए मंत्रिमंडल विस्तार ने भाजपा शासित अन्य राज्यों के नेताओं में भी मंत्री बनने की उम्मीदें जगा दी हैं। विष्णु देव साय सरकार ने तीन नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक खुशवंत साहब ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है। 90 सदस्यीय विधानसभा में सामान्यतः 13 मंत्री (सीएम सहित) बनाए जा सकते हैं, लेकिन हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई।

पार्टी के भीतर अब राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट विस्तार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

राजस्थान: भजनलाल शर्मा सरकार छह नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने पर विचार कर रही है ताकि राज्य के विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जा सके।

ओडिशा: राज्य भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने बताया कि संगठनात्मक नियुक्तियों और आयोगों में पोस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

उत्तराखंड: जब भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व से मिलते हैं, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो जाती हैं।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विवादित टिप्पणी के कारण प्रेम चंद अग्रवाल के मंत्री पद गंवाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के पुख्ता संकेत मिलने शुरू हो गए थे। यद्यपि, इस तरह की चर्चा पिछले लगभग तीन सप्ताह से राजनीतिक गलियारों में चल रही है।

पांच मंत्री पद हैं खाली

मंत्रिमंडल विस्तार का मुख्य कारण पांच मंत्री पदों का रिक्त होना है क्योंकि इससे कामकाज में व्यवहारिक दिक्कतें आने की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल ही में संकेत दे दिए थे कि मंत्रिमंडल विस्तार अब जल्द होगा। भट्ट का कहना था कि यही मंत्रिमंडल विस्तार का सही समय है।

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में कई पद खाली हैं और मंत्रिमंडल विस्तार पर लगातार चर्चा होती रहती है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक पार्टी पहले नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेगी, उसके बाद ही विस्तार पर कदम बढ़ाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News