ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जिसके घर में दो बच्चे थे, उन्हें 10 किलो राशन मिला, जिसके घर 10 थे, उन्हें एक क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी है। जब समय था, तब तो आपने दो ही पैदे किये, तो फिर अब जलन क्यों कर रहे हो। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान सरकार द्वारा बांटे गये अनाज को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिसके घर में दो यूनिट थी, तो 10 किलो राशन मिला। जिसके घर में 10 सदस्य थे, उन्हें 50 किलोग्राम राशन मिला। इसमें जलन की क्या बात है। जब समय था, तब तो आपने दो पैदा किये। अब इसमें जलन क्यों कर रहे हो। उन्होंने कहा कि जिनके घर पर ज्यादा सदस्य थे, उन्हें ज्यादा सरकारी सुविधा मिली।

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने दूसरे बयान मे नया ज्ञान दिया है इसी दौरान रविवार को एक कार्यक्रम में कह दिया कि भारत 200 साल तक अमेरिका का गुलाम रहा। सीएम ने कहा कि यदि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नहीं होता तो बेहाल हो जाता। कोरोना से निपटने को मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत ने इस बीमारी से बेहतर तरीके से निपटा।
#WATCH "…As opposed to other countries, India is doing better in terms of handling #COVID19 crisis. America, who enslaved us for 200 years and ruled the world, is struggling in current times," says Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/gHa9n33W2O
— ANI (@ANI) March 21, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अलख जगाई। मैं कह सकता हूं कि यदि उनकी जगह कोई और नेतृत्व होता तो भारत का न जाने क्या हाल होता। बेहाल हो जाते, लेकिन उन्होंने हमको राहत देने का काम किया।