Nirbhik Nazar

तीरथ ज्ञान पर हरदा की चुटकी, शायद उनकी नजर में दोनों गोरे, चाहे वो अमेरिका में हों या ब्रिटेन में रह रहे हों, एक समान हैं

देहारादून : भारत को अमेरिका का दो सौ से अधिक वर्षों तक गुलाम बताने वाले उत्तंराखंड के मुख्य्मंत्री तीरथ सिंह रावत के इतिहास ज्ञान पर सवाल उठने लगे हैं।

पूर्व सीएम और वरिष्ठ  कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ज्ञान पर सवाल उठाया है। उन्होंवने पोस्ट में लिखा है कि हमारे राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी, धन्य है इतिहास का उनका ज्ञान। उन्होंने हमको 200 वर्ष अमेरिका का गुलाम बना दिया है, शायद उनके नजर में दोनों गोरे, चाहे वो अमेरिका में रह रहे हों या ब्रिटेन में रह रहे हों, एक समान हैं। कितना अद्भुत है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमान संभालने के बाद से तीरथ सिंह रावत ऊल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उनका शब्दों पर कोई नियंत्रण नहीं। इससे पता चलता है कि राज्य सुरक्षित हाथों में नहीं है। इसलिए त्रिवेंद्र की तरह जनता को इनसे भी कोई उम्मीद अब नहीं रही। इस स्थिति में सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है। ताकि प्रदेश को कुशल नेतृत्व मिल सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *