Nirbhik Nazar

एक साल में लागू कर देंगे किशोर उपाध्याय का वनाधिकार एजेंडा: हरीश रावत

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार/ रुड़की:  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय के जल, जंगल, जमीन अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस की सरकार आते ही एक साल में किशोर उपाध्याय के वनाधिकार एजेंडा को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा यह  मुद्दे आम आदमी से जुड़े हैं। इन मुद्दों को हल करने से ही उत्तराखंड के आमजन के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार आने पर बिजली व पानी की कुछ मात्रा निःशुल्क देने की घोषणा भी की। इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सन 2006 में यूपीए सरकार ने वन अधिनियम के माध्यम से वनवासी लोगों को उनके अधिकार दिए थे लेकिन उन अधिकारों को मोदी सरकार पूरी तरह से लागू न कर पाई। इसके लिए वे बराबर मांग कर रहे है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और उत्तराखंड के आमजन को जल,जंगल और जमीन में अधिकार देने की पुरजोर वकालत की।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन  व कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह पुंडीर ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व किशोर उपाध्याय का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। बीते रविवार को इस अवसर पर सितारगंज से आये सत्येंद्र राणा, डॉ पवन त्रिपाठी व वरिष्ठ पत्रकार हर्ष हसीन, उदय सिंह पुंडीर को भी सम्मानित किया गया। आनंद उपाध्याय, अंशुल श्रीकुंज, सेठपाल परमार,राजेन्द्र चैधरी,ठाकुर कृष्ण पाल सिंह,देवेश शर्मा,अनिल पुंडीर,निधि राणा ,सलीम खान,श्याम सिंह नागियान राजेन्द्र रावत ,रश्मि चैधरी आदि ने भी वनाधिकार आंदोलन का समर्थन किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *