Nirbhik Nazar

सीएम तीरथ का 4 दिवसीय दिल्ली दौरा, पीएम सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

देहारादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर सोमवार से दिल्ली दौरे पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय इस दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत का यह दिल्ली का दूसरा दौरा होगा। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही नड्डा को कुंभ में आने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री अब एक बार फिर तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। वह सोमवार शाम को देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री उन्हें हरिद्वार कुंभ में आने का निमंत्रण दे सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान वह उत्तराखंड के लिए कुछ नई योजनाओं की सौगात मांगने के साथ ही राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे। इसके अलावा लंबित योजनाओं पर चर्चा करने के साथ ही इनकी मंजूरी के संबंध में बात कर सकते हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *