Nirbhik Nazar

आज जलदिवस के मौके पर पीएम मोदी ने की देवप्रयाग के प्रधान अरविंद सिंह जुयाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस

ब्यूरो रिपोर्ट

टिहरी: आज सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी जनपद के देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुणगी विकासखंड देवप्रयाग के प्रधान अरविंद सिंह जुयाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात की। इस अवसर पर पर्वतीय क्षेत्रों में जल संचय को लेकर प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने अनुभव साझा किए।

प्रधान ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी गंगा नदी के सहायक गदेरों (बरसाती नाले) से गूल निर्माण कर खेतों में पानी पहुंचाया गया। जिससे खेतों के भूमिगत जल और उसके आसपास के श्रोतों के जल स्तर को रिचार्ज किया गया। प्राचीन जल स्रोतों के आसपास फलदार पौधे लगाए गए ताकि स्रोतों के आसपास की गंदगी कम हो सके और पानी का शुद्धिकरण हो सके। ग्राम सभा में लोगों के घरों में स्थित बाथरूम व वर्षा का जो पानी रास्तों में जाता था इस के लिए गांव में सोखते गड्ढों का निर्माण कर पानी को गड्ढों में प्रवाहित किया गया।

परंपरागत तौर पर की जाने वाली खेती, जिसमें चाल-खाल और चेकडैम का प्रयोग किया जाता था का निर्माण उसी कॉन्सेप्ट के आधार पर करवाया जा रहा है, जिससे जल संचय हो सके। डीएम टिहरी युवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान अरविंद ने काफी बेहतर योजना बनाई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी सराहा है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *