Nirbhik Nazar

मदन कौशिक ने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लेना चाहिए था, लंबे समय तक मिनिस्टर रहा था इसलिए नहीं रहा ख्याल

देहरादून : जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बागेश्वर पहुंचे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इस पूरे मामले में फिर विवाद खड़ा हो गया। किरकिरी के बाद आईजी ने जांच करने की बात कही तो वहीं आम आदमी के साथ कांग्रेस भी इसी बहाने पर सत्तापक्ष पर हमलावर हो गई। अब इस पूरे विवाद पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। अपनी सफाई में मदन कौशिक ने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लेना चाहिए था। गलती से ले लिया गार्ड ऑफ ऑनर। लंबे समय तक मिनिस्टर रहा था इसलिए नहीं रहा ख्याल।


इस पूरे मसले पर बीजेपी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मदन कौशिक पिछले कई वर्षों से मंत्री रहे हैं। पुलिस ने भूल के कारण गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया है। इसमें कोई राजनीति का विषय ही नहीं है, गलती किसी से भी हो सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *