Nirbhik Nazar

CPI छोड़ बीजेपी मे शामिल हुए आनंद सिंह राणा ऐसे उठाएगी बीजेपी फायदा

चमोली: सीपीआई से लंबे समय तक जुड़े आनंद सिंह राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। पोखरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में आनंद सिंह राणा ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत को बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए। यहां के विधायक महेंद्र भट्ट भी खुद सीएम से यह इच्छा जाहिर कर चुके हैं। यदि सीएम यहां से चुनाव लड़ते हैं तो सभी विपक्षीय दलों को सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें निर्विरोध विधानसभा भेजना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं किसी महत्वाकांक्षा के चलते बीजेपी में शामिल नहीं हुआ हूं, बल्कि सादगी से समाज सेवा के लिए आया हूं।

ऐसे कर सकती है बीजेपी जुगरान की काट 

सीपीआई से लंबे समय तक जुड़े आनंद सिंह राणा का बीजेपी मे शामिल होना दर्शाता है की बीजेपी आगामी विधानसभा मे प्रचार के लिए ऐसे चेहरों को शामिल करेगी जो लोकल हों और स्थानीय हों। आनंद सिंह राणा उत्तराखंड मे सीपीआई की रीढ़ माने जाते हैं। हर विषय पर उनकी अच्छी पकड़ होने के नाते भाजपा आगे चलकर उन्हे कोई पद दे सकती है । अगर बात करें रविंदर जुगरान की वो अब आप मे हैं वो आंदोलनकारी भी रहे हैं, इस वक़्त जुगरान भाजपा को घेरे हुए हैं जुगरान  मुद्दों पर अपनी पकड़ भी रखते हैं ।  इसी कड़ी मे AAP के जुगरान के खिलाफ आनंद सिंह राणा चुनौती साबित होंगे राणा राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं और कई बार उत्तराखंड आंदोलन मे जेल भी गए हैं यानि राणा का कद रवीन्द्र जुगरान से कम नहीं आँका जा सकता है। क्योंकि राणा भी एक पहाड़ी नेता हैं दशकों से सीपीआई मे होने के कारण वो राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीति मे सक्रिय हैं। राणा की पकड़ भी जुगरान से कम नहीं है । कई लोगों का ऐसा मानना है की जुगरान के सामने राणा एक ऐसा चेहरा हैं जो जुगरान को टक्कर दे सकता है । आगे देखना ये होगा की भाजपा मे शामिल हुए राणा का फायदा बीजेपी कैसे उठाएगी ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *