Nirbhik Nazar

BJP द्वारा सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग और कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर मामले की जांच हो – रविंद्र जुगरान, AAP नेता

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और बीजेपी सह प्रभारी रेखा वर्मा  द्वारा उत्तराखंड सरकार का सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किए जाने और मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर आप नेता रवींद्र जुगरान ने एक बयान जारी करते हुए इस पर  कड़ी प्रतिक्रिया दी। आप नेता ने इसे सरकारी धन की बरबादी का मामला बताया और कहा,जनता की गाढ़ी कमाई से बीजेपी अपने संगठन के लोगों को हवाई यात्रा करवा रहा, चाहे वो उनके प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मामला हो या उनके सहप्रभारी रेखा वर्मा का मामला हो । एक तरफ उनके संगठन के लोग सरकारी हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा कर जनता के पैसे बर्बाद कर रहे जबकि दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पैसे को रोना रोते हुए कर्ज पे कर्ज ले रहा । लोग सड़कों पर आंदोलन को मजबूर हैं और सरकार को  जनहित के बजाए अपनो के हित की ज्यादा फिक्र है।  आप नेता ने कहा इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए कैसे जनता के पैसों से बीजेपी अपने संगठन के लोगों को हवाई सैर करवा जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा रही है  ।

इसके अलावा आप नेता ने कहा,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी  जांच होनी चाहिए  ताकि ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही से एक मिसाल कायम हो सके कैसे इस तरह की लापरवाही का नतीजा होता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *