Nirbhik Nazar

झारखंड के देवघर से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

ब्यूरो रिपोर्ट

देवघर:  देवघर हवाई अड्डा का काम तेजी से चल रहा है। इस एयरपोर्ट को जल्द से जल्द शुरू किए जाने का प्रयास जारी है। ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी अहम होगी। यहां की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस की जिम्मेदार होगी। इसको देखते हुए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने  हवाई अड्डा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां किस तरह का सुरक्षा इंतजाम किया जाना है इस बारे में एयरपोर्ट के निदेशक संदीप डिंगरा से विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने पूरे एयरपोर्ट परिसर का मुआयना किया। यहां कहां व कितने मोर्चा बनाए गए उसकी ऊंचाई कितनी है इस बारे में जानकारी ली।

जल्द ही होगी पुलिस बल की तैनाती

एसपी और एयरपोर्ट निदेशक ने प्रवेश व निकास द्वार को जाकर देखा। लगेज चेकिंग प्वाइंट, वीआइपी लॉउंज, स्कैनिंग प्वाइंट, पार्किंग, टर्मिनल, वीआइवी गेट, बैक्स गेट आदि का भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि देवघर का एयरपोर्ट यहां के लिए ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे देवघर बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएंगे। इसके चालू हो जाने से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु यहां आएंगे। इससे बाहरी व स्थानीय सभी लोगों को लाभ होगा। इसको देखते ही युद्ध् स्तर पर यहां का काम किया गया जा रहा है। प्रयास है कि इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए। सुरक्षा झारखंड पुलिस के जिम्मे होगी। इसको लेकर एमओयू जल्द ही हो जाएगा। ऐसेे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कहां कितना बल व अधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे इसकी जानकारी ली गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *