Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने हरिद्वार के माया देवी मंदिर से की छड़ी यात्रा की शुरुआत, यात्रा को बताया सनातन संस्कृति का जीवंत प्रमाण, संतों का माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ नगरी हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा को  माया देवी मंदिर के प्रांगण से चारों धामों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पवित्र छड़ी को रवाना करने से पहले पवित्र छड़ी का अभिषेक करते हुए माया देवी मंदिर में महामाया देवी की पूजा अर्चना भी की तथा सभी संतगणों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनका  आशीर्वाद प्राप्त किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परंपरा के अनुसार छड़ी का पूजन करने के बाद उसे अपने कंधे पर उठाकर मां माया देवी मंदिर की परिक्रमा भी की।

मुख्यमंत्री ने आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा प्रारंभ की गई पवित्र छड़ी यात्रा में सम्मिलित होना अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा आठवीं शताब्दी में आदि गुरू ने संपूर्ण भारतवर्ष में अद्वैत वेदांत का संदेश फैलाने का जो महान कार्य किया, उसकी गूंज आज भी हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है। उन्होंने कहा पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News