Nirbhik Nazar

CM तीरथ ने खूब बदले पूर्व सीएम के फैसले लेकिन हाईकोर्ट ने बदल दिया तीरथ का ये फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल : तीरथ सिंह रावत जबसे कुर्सी पर बैठे हैं टैबसे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कई फैसलों को बदल चुके हैं। लेकिन हाईकोर्ट ने आज तीरथ का फैसला बादल दिया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट  ने CM तीरथ सिंह रावत के फैसले को गलत बताते हुए कुंभ में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना फिर से अनिवार्य कर दिया है। सीएम तीरथ ने मुख्यमंत्री बनते ही कुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट की बाध्यता को ख़त्म कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि राज्य में बिगड़ती हुई कोरोना की स्थिति देखते हुए कुंभ में शामिल होने वाले लोगों के लिए RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। इसके अलावा श्रद्धालु कोरोना वैक्सीनेशन की सर्टिफिकेट भी दिखा सकते हैं।

एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन पूरी सख्ती से हो। सभी आने वालों को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है और ये सभी के हित में है। तीरथ सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कुंभ आने वालों के लिए इस बाध्यता को ख़त्म कर दिया था। बुधवार को देहरादून के सचिव ने भी कोरोना रिपोर्ट लाने के नियम को सख्ती से से लागू करने के आदेश जारी कर दिए। गौरतलब है कि अभी कुंभ में तीन शाही स्नान बाकी हैं जिसमें लाखों लोग शामिल हो सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *