Nirbhik Nazar

अपराधियों को पकड़ने के दौरान ट्रक से टकराई कैमूर एसपी की गाड़ी, हुआ क्षतिग्रस्त, एसपी सहित तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

तुर्की की प्रथम महिला से मुलाकात के बाद ट्रोल हुए Aamir Khan, सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास nh2 पर एसपी की गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें एसपी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल पूरा मामला है कि भभुआ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले 10 लाख रुपए की लूट हुई थी जिसके बाद अपराधियों के बारे में कैमूर एसपी को गुप्त सूचना मिला कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से nh2 पर कुछ अपराध कर्मियों को जाते हुए देखा जा रहा है। जिसके बाद कैमूर एसपी, भभुआ डीएसपी, मोहनिया थाना प्रभारी और भभुआ थाना प्रभारी अपराधी को पकड़ने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र के nh2 पर पहुंचे।

जब एक कंटेनर से पीछा कर आगे बढ़ रहे थे तभी एसपी के आगे वाला गाड़ी एक होटल के पास अचानक ब्रेक ले लिया जिससे एसपी की गाड़ी पीछे से ट्रक में घुस गई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी से बाहर कैमूर एसपी सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।गाड़ी छतिग्रसत होने के बाद एसपी को घुटने में चोट लगी तो पुलिस कर्मी को भी चोटें आई। एसपी की गाड़ी एक्सीडेंट करने की सूचना जैसे ही और पुलिसकर्मियों को मिली सभी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी को अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दूसरे वाहन से वापस आना पड़ा ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *