Nirbhik Nazar

उत्तराखंड को लूटने में लगी है भाजपा और कांग्रेसः डा. सचान (सपा प्रदेश अध्यक्ष)

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान का हरिद्वार पहुंचने पर पुल जटवाड़ा स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।  इस मौके पर डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस प्रदेश को लूटने में लगी हैं।

उन्होंने कहा कि  जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव में सपा पूरी मजबूती से प्रतिभाग करेगी। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा। बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है। कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से पलायन की समस्या अब तक दूर नहीं हो पायी है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

अध्यक्ष का लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, पूर्व प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशीष यादव ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *