Nirbhik Nazar

झारखंड: आठ साल पुराने मुकदमे में मिली राहत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित सभी आरोपी बरी

रांची: न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत सभी आरोपियों को आठ वर्ष पुराने एक मुकदमे में बरी कर दिया। यह मुकदमा वर्ष 2017 में तात्कालीन भाजपा विधायक अशोक भगत द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें मंत्री सहित कई अन्य लोगों को नामजद किया गया था।

खास बात यह रही कि इस मामले में 80 वर्षीय बुज़ुर्ग और कई युवा भी आरोपी बनाए गए थे। मुकदमे से बरी होने के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “वर्षों तक लोगों को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने का यह प्रयास भाजपा की उस राजनीतिक सोच को दर्शाता है, जिसमें विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाकर दबाव में लाने की कोशिश की जाती है।

मंत्री दीपिका ने ” न्यायालय का आभार जताते हुए कहा,”सत्य को दबाया जा सकता है, परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने सत्य को पहचाना और हमें न्याय दिया। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस निर्दोष व्यक्ति की जीत है जिसे वर्षों तक राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया।”

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News