Nirbhik Nazar

सीएम तीरथ तो थे ही, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी आए कोरोनो की चपेट मे, हरीश रावत ने कही ये बात

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इस संबंध में उन्होंने स्वयं टि्वटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘अन्तोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया।’ रावत के अलावा, उनके परिवार के चार अन्य सदस्य भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बुधवार अपराह्न उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी तथा परिवार के अन्य सदस्यों की  कोरोना की जांच करवाने का फैसला लिया था लेकिन अपनी जांच करवाने से वह पहले हिचक रहे थे। हालांकि उन्होंने कहा, ‘फिर मुझे लगा मुझे भी (जांच) करवा लेनी चाहिए और अच्छा हुआ कि कल मैंने जांच करवा ली। जांच की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूं और मेरे परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।’

इससे पहले सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम ये यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *