Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में रही छठ महापर्व की धूम, सीएम ने खटीमा में किया सूर्य षष्टि व्रत महोत्सव में प्रतिभाग, तो मुख्य सचिव ने देहरादून में दिया अर्घ्य

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा संजय रेलवे पार्क, खटीमा में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव (छठ पूजा) के कार्यक्रम में  बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचकर  मुख्यमंत्री  ने अस्ताचलगामी  सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने प्रदेश की सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सीएम ने कहा ये पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एक साथ दिखाई देती है। छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ये जीवन मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों का महापर्व है। ये पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के महत्व के बारे में भी बताता है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारत की उस महान संस्कृति का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसमें उगते सूर्य के साथ ही ढलते सूर्य को भी अर्घ्य अर्पित किया जाता है, जो अपने आप में अनोखा अनुभव है।

छठ पर्व की विशेष बात यह है कि यह लोक आस्था का पर्व हर वर्ग और क्षेत्र के लोग अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाते हैं। चाहे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश हो या हमारा उत्तराखंड, आज पूरे देश में छठ निर्बाध आस्था के साथ मनाया जा रहा है। वहीं देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुखी संपन्न एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News