Nirbhik Nazar

दो साल से कोई पदोन्नति नहीं, मंगलवार से करेंगे निजी सचिव संवर्ग के कर्मचारी आंदोलन !

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: दो साल से पदोन्नति न होने से नाराज निजी सचिव संवर्ग के कर्मचारियों ने सचिवालय संघ के बैनर तले मुख्य सचिव और सचिव सचिवालय प्रशासन के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने शासन पर प्रकरण को अनावश्यक रूप से घुमाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया शुरू न करने पर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को निजी सचिव संवर्ग की पदोन्नति के संबंध में बैठक हुई। बैठक में कार्मिक, वित्त व न्याय के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में मामले के कोर्ट में चलने का हवाला देते हुए इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। इस पर निजी सचिव संवर्ग के कार्मिक भड़क गए। उन्होंने मुख्य सचिव ओमप्रकाश के सामने अपना रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि एक अधिकारी के गलत निर्णय के कारण यह स्थिति आई है।

शासन में पूर्व में भी कोर्ट में चल रहे मामलों पर कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई है। अब शासन जानबूझ कर इस मामले को लटका रहा है। इसके बाद सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव बसंत जोशी के नेतृत्व में निजी सचिव संवर्ग के सदस्यों ने सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल के कक्ष के बाहर नारेबाजी की और उनसे मिलकर अपना रोष प्रकट किया।

संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव बसंत जोशी ने कहा कि शुक्रवार को सचिवालय संघ की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस प्रकरण पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में संघ के नामित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने का भी निर्णय लिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *