Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (2) का प्रथम बैच उत्तराखंड से हुआ था संचालित, 11032 युवाओं को मिला रोजगार

देहारादून: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2 केन्द्रीय सेक्टर की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को नवम्बर 2017 में आरम्भ किया गया। इस योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2 के राज्य घटक के अन्तर्गत देश का प्रथम बैच उत्तराखंड में संचालित किया गया। आई0टी0, टूरिज्म एण्ड होस्पिटलिटी, इलेक्ट्रोननिक्स एण्ड हार्डवेयर, अपेरल, ब्यूटि एण्ड वेलनेस, कृषि जैसे क्षेत्रों में तीन माह से छः माह तक के लघु अवधि के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलम्बी बनाने का प्रयास किया गया। योजना आरम्भ से अब तक कुल 35536 युवाओं को प्रशिक्षित कर प्रमाणित किया जा चुका है, जिनमें से 11032 युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया है। इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा कुल रू. 43.01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसके सापेक्ष रू. 43.00 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3 के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी

भावी योजना-भारत सरकार द्वारा इस योजना का तृतीय संस्करण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3 के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये है। उक्त दिशा निर्देर्शो के क्रम में जनपद स्तर से प्राप्त मांग के आधार पर ही कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना तैयारी की जायेगी। साथ ही प्रत्येक जनपद की जिला कौशल विकास योजना भी तैयार की जानी प्रस्तावित है। जिसके क्रम में वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु रू. 50.00 करोड़ की धनराशि का बजट प्राविधान किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *