Skip to main content

Nirbhik Nazar

सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा, सीएम धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून: उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में काम कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है. सार्वजनिक उपक्रमों में सातवां वेतनमान लागू है. ऐसे में सीएम ने इनके नियमित कर्मचारियों को राजकीय कार्मिकों की तरह ही एक जुलाई 2025 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी किये जाने को मंजूरी दे दी है.

इसके साथ ही सीएम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराए जाने के लिए 54.72 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में काम कर रहे कार्मिकों को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी 4 माह के वेतन भुगतान के लिए 57.14 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी है. मां नन्दा राजजात यात्रा के से संबंधित कामों/योजनाओं को स्वीकृत किये जाने के लिए राज्य योजना के तहत चमोली जिले के विधानसभा क्षेत्र थराली के देवाल मुन्दोली वाण मोटर मार्ग को बेहतर करने के लिए 32.69 करोड़ रुपए और विकासखण्ड थराली में ग्वालदम-नन्दकेसरी राज्य मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 15.06 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है.

नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित तमाम जिलों के तहत सिंचाई विभाग की तमाम 13 योजनाओं की लागत 30.54 करोड़, तमाम जिलों में सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं की लागत 39.05 करोड, कई जिलों में सिंचाई विभाग की 13 योजनाओं की लागत 25.76 करोड़ और कई जिलों में लोक निर्माण विभाग की 31 परियोजनाओं की लागत 175.61 करोड़ की योजना को सीएम ने मंजूरी दी है. इसके अलावा, राज्य योजना के तहत चंपावत जिले के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में पोथ-कोटकेन्द्री-सेलागड मोटर मार्ग के क्षीणा नामक स्थान से सिद्धबाबा मंदिर होते हुए मंगोटी तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य के लिए 20 लाख को मंजूरी दी है.

इसके साथ ही मानसखण्ड (राज्य योजना) के तहत बागेश्वर जिले के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में कोसी-हवालबाग-मनान-सोमेश्वर-कौसानी-गरुड़-बैजनाथ मोटर मार्ग के बागेश्वर भूभाग का 1.50 लेन मार्ग का सुधारीकरण कार्य के लिए 4.34 करोड़, पिथौरागढ जिले में रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट का निर्माण किये जाने के लिए 38.76 लाख और चम्पावत जिले में तामली मोटर मार्ग से राजकीय इण्टर कालेज मंच में स्थायी हैलीपैड एवं सड़क के निर्माण के लिए 33.04 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News