Nirbhik Nazar

हल्द्वानी पूर्व सैनिक सम्मेलन में भावुक हुये सीएम धामी, शहीदों को किया याद

देहरादून: हल्द्वानी में आज पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत की.पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रंम के दौरान सीएम धामी को उनके पिता जी का चित्र भेंट किया गया. जिसके बाद सीएम धामी भावुक हो गये. इसके बाद सीएम धामी ने सभी वीर सैनिकों को नमन किया.

कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम धामी ने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का अभिनंदन किया. साथ ही उन्होंने शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. हल्द्वानी पूर्व सैनिक सम्मेलन में सीएम धामी ने कहा “मैंने बचपन से सेना की वर्दी में बसने वाले अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को देखा है. मैंने देखा है कि एक शहीद की माँ अपने वीर बेटे के बलिदान पर दर्द के साथ गर्व भी महसूस करती है”

सीएम धामी ने कहा एक सैनिक की शहादत का कोई मोल नहीं हो सकता. वह अपनी जान देकर देश की रक्षा करता है. सीएम धामी ने कहा हमने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया है। शहीदों का अंतिम संस्कार सम्मानजनक रूप से हो, इसके लिए ₹10 हजार की राशि का भी प्रावधान किया गया है.

उन्होंने कहा प्रदेश में शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है. इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तरकाशी जिले में चीन सीमा पर स्थित जादुंग गांव जल्द ही सैलानियों से गुलजार होगा. इसे वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के समय खाली कराया गया था.

बता दें उत्तराखंड राज्य को 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार इस को रजत जयंती के रूप में मना रही है. इसी के चलते देहरानून से लेकर प्रदेश के जनपदों में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. हल्द्वानी में भी पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कालेज में किया गया. जिसमें सीएम धामी ने शिरकत की.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News