Nirbhik Nazar

लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला व्यवसायी का कर्मी,अपराधियों को दे रहा लोकेशन, 7 लाख रूपये व हथियार के साथ 7 लुटेरे गिरफ्तार

मिलाप झावेरी ने डायरेक्टर 'निशिकांत कामत' की मौत को लेकर किया गलत ट्वीट, बाद में दी सफाई

भभुआ/कैमूर – कैमूर जिले में दस लाख रूपया चावल व्यवसाई से हुए लूट मामले में पुलिस ने सात लुटेरो को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर लगभग सात लाख रुपये,एक देशी कट्टा,दो गोली और दो लग्जरी बाइक बरामद किया गया। 8 अगस्त को भभुआ थाना क्षेत्र के रूपपूर के पास दो बाइक सवार से 6 लोगों ने कट्टे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का मास्टरमाइंड व्यापारी का कर्मी ही निकला। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है5 । व्यवसाई के साथ गाड़ी पर पीछे बैठकर अपराधियों को पल-पल का लोकेशन दे रहा था।

इस लूटकांड का खुलासा कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को भभुआ थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया था। जिसमें कहा गया था भभुआ थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के पास चावल के व्यवसाई जब अपने एक कर्मी के साथ पैसे का कलेक्शन कर बाइक से जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार कुल 6 अपराधियों द्वारा कट्टे के बल पर दस लाख रुपए की लूट कर ली गई है। जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान किया तो पता चला कि यह लूट व्यवसाई से नहीं बल्कि उसके कर्मी के साथ हुआ है और कर्मी के बाइक पर पीछे बैठा दूसरा कर्मी लुटेरों को व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से पल-पल का लोकेशन दे रहा था ।

जिसके बाद पुलिस ने सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना में शामिल लाइनर का काम कर रहे दुसरे कर्मी भी गिरफ्तारी कर लिया है। इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लगभग सात लाख रुपया, दो लग्जरी बाइक बरामद हुआ है। इन लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आठ लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस मामले की सत्यता पता लगाने में लगी है। इस लूट का मास्टरमाइंड चेलवा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसमें कई अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं । चेलवा कैमूर और यूपी में अपना गिरोह चला कर कई लूट और हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिसकी भी गिरफ्तारी हुई है। इस कांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। सब को जेल भेजा जा रहा है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *