Nirbhik Nazar

नगर निगम द्वारा महंगे दर पर सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीद मामले की जांच हो – संजय भट्ट, AAP प्रदेश प्रवक्ता

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: आज आप प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने एक प्रेस वार्ता कर एक आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर नगर निगम द्वारा कोवि ड के दौरान बाजार भाव से कई गुना ज्यादा भाव पर खरीदे सोडियम हाइपोक्लोराइड मामले की जांच की मांग की । आप ने कहा आरटीआई से मिली जानकारी में नगर निगम प्रबंधन ने 12 रुपए प्रति लीटर के लगभग मिलने वाले इस केमिकल को 60 रुपए की दर पर खरीदा। जिसमें सीधे तौर पर प्रबंधन की लापरवाही और मिलीभगत दिखाई देती है । आप का सीधे तौर पर कहना है कोविड के दौरान नगर निगम प्रबंधन द्वारा खरीदे इस केमिकल के महंगे दर पर खरीदने की जांच होनी जरूरी है ।

इसके अलावा आप प्रवक्ता ने कहा,नगर निगम के सफाईकर्मी ने  कोविड के दौरान अपनी जान दाव पर लगा कर जिस तरह छिड़काव किया और पूरी शिद्दत के साथ काम किया उसके उलट मुसीबत के उस दौर में प्रबंधन का इस केमिकल का बाजार भाव से पांच गुना ज्यादा भाव पर खरीदने के पीछे ,की मंशा आरटीआई से मिली जानकारी में  साफ दिखाई दे रही है ।सफाईकर्मियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा,आप सभी सफाईकर्मी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करती है और पहले भी आप कार्यकर्ता  उनका सम्मान करने में पीछे नहीं रहे लेकिन नगर निगम प्रबंधन ने सभी को दरकिनार करते हुए इस केमिकल को महंगे दरों पर खरीदा। जिसके चलते आप इस मामले की  जांच की मांग करती ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ।

इसके अलावा आप ने नगर निगम द्वारा इस खबर को प्रकाशित करने पर कुछ मीडिया संस्थान को नोटिस और कुछ पत्रकारों  के खिलाफ एफआईआर की बात की जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर वार है जिसे आप किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी और आप इसकी कड़ी निंदा करती है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *