ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद तीरथ मंत्री परिषद में शामिल सभी 11 मंत्रियों को जिले भी आवंटित कर दिए गए हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कमान संभाली। सरकार में इस मर्तबा सभी 11 मंत्री पदों को भरा गया है। अब जबकि सरकार नई बनी है तो जिलों के प्रभारी मंत्रियों की भी नए सिरे से तैनाती की गई है। इस संबंध में नियोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए गए। इस मर्तबा पिछली सरकार में शामिल रहे मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया गया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऊधमसिंहनगर, बंशीधर भगत को देहरादून, डा. हरक सिंह रावत को अल्मोड़ा, बिशन सिंह चुफाल को पौड़ी, यशपाल आर्य को हरिद्वार, अरविंद पांडेय को पिथौरागढ़ व बागेश्वर, सुबोध उनियाल को नैनीताल और गणेश जोशी को उत्तरकाशी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.धन सिंह रावत को चमोली व रुद्रप्रयाग, रेखा आर्य को चम्पावत और स्वामी यतीश्वरानंद को टिहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।