Nirbhik Nazar

और ट्रक देखते ही बिहार पुलिस की निगरानी मे लोग लूटकर ले गए भरे ट्रक से अंगूर, पढ़िये पूरी खबर

ब्यूरो रिपोर्ट

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में एक अंगूर से भरा ट्रक को लोग पुलिस के सामने ही लूटकर ले गए हालांकि पुलिस ने लाठी फटकार भी लगाई, बुरा भला भी कहा और प्यार से भी समझाया मगर अंगूर के आगे लोगों को बिहार पुलिस और उसकी कही हुई बातें सुनाई ही नहीं दी और न पुलिस की सख्ती दिखाई दी। बस दिखाई दिया तो अंगूरों का ट्रक जिस पर लोग झपट पड़े और पोलिस को दरकिनार कर दिया।

दरअसल मामला है बिहार के मधुबनी का वहाँ एक अंगूर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लूट मचा दी। टोकरी में भर-भर के ग्रामीण अंगूर अपने-अपने घर ले जाने लगे। हालत यह हो गई कि मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा। लूट मचाने वाले ग्रामीणों को भगाने के लिए पुलिस को लाठियां भजनी पड़ी। ग्रामीणों को अंगूर पाने का लालच इतनी ज्यादा था कि पुलिस की लाठी खाने के बाद भी अंगूर लूटने के लिए भागमभाग कर रहे थे।  पुलिस लाठियां भाजती रही और ग्रामीण अंगूर लूट कर भागते रहे।

यह घटना झंझारपुर के पास समिया ढलान का है। यहां शनिवार तड़के अंगूर से लदा एक ट्रक एनएच 57 से नीचे जा लुढ़का।  जानकारी के अनुसार चालक की आंख लग गई थी और वह मोड़ पर ट्रक को सही दिशा नहीं दे पाया। जिसके कारण ट्रक हाईवे से नीचे करीब 50 फीट जा गिरा। गनीमत रही कि चालक और सह चालक की जान बच गई। ट्रक पलटने की जोरदार आवाज मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने चालक को बाहर निकाला तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अंगूर लूटने में जुट गए। सुबह होते-होते यहां सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और अंगूर की लूट मच गई। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही यहां 8-10 पुलिसकर्मी पहुंचे और अंगूर लूट रहे लोगों पर लाठियां भांजकर भगाने का प्रयास किया। लेकिन तब ट्रक मे खाली पेटियाँ ही बाकी थी और न की बराबर ही अंगूर बचे थे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *