Nirbhik Nazar

कांग्रेस ने धामी के खिलाफ बयान देने का दबाव डाला था: आचार्य प्रमोद कृष्णम

देहरादून: पिछले साल कांग्रेस से निष्कासित किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उन पर पार्टी नेताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ बयान देने का दबाव डाला था। हालांकि, कृष्णम ने कहा कि उन्होंने धामी के खिलाफ अनर्गल बयान देने से इनकार कर दिया, जिस पर दिल्ली के नेताओं द्वारा नाराजगी भी व्यक्त की गई।

कृष्णम ने यह बात यहां राजभवन में धामी पर लिखी गई पुस्तक ‘पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा’ के विमोचन के मौके पर कही। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह कांग्रेस पार्टी के एक जिम्मेदारी पदाधिकारी थे।

कृष्णम ने कहा, ‘‘मैं किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ इसलिए नहीं हो सकता कि वह विरोधी पार्टी के हैं। मैंने कहा कि मैं पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ अनर्गल बयान नहीं दूंगा क्योंकि मैं साधु के खिलाफ बयान नहीं दे सकता। शायद मेरे उस बयान को उस समय पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट ने पढ़ा और देखा भी था।’’

उन्होंने कहा कि इस पर दिल्ली से बहुत नाराजगी व्यक्त की गई और उनसे उस बयान का खंडन करने को कहा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझसे कहा गया कि पुष्कर सिंह धामी को आपने साधु कैसे कह दिया। मैंने कहा कि जो सत्य को सरलता और सादगी के साथ सहर्ष स्वीकार करता हो, वही साधु है।’’

बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कृष्णम ने दावा किया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का दामन साफ है, लेकिन कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि उन्हें बदनाम किया जाए।

साभार – द प्रिंट

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News