Skip to main content

Nirbhik Nazar

मन की बात में छाया उत्तराखंड, पीएम मोदी ने किया विंटर टूरिज्म का जिक्र, CM धामी ने जताया आभार

देहरादून: पीएम मोदी ने आज मन की बात के 128वें एपिसोड में अपने विचार देशवासियों के साथ शेयर किए. मन की बात के 128वें एपिसोड में पीएम मोदी ने एक बार फिर से उत्तराखंड का जिक्र किया. मन की बात में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी , चोपता, दयारा बुग्याल जैसी जगहें खूब पॉपुलर हो रही हैं. पीएम मोदी ने कहा सर्दियां आ गई हैं. साथ ही सर्दियों से जुड़े टूरिज्म का भी समय आ गया है. पीएम मोदी ने कहा दुनिया के कई देशों ने सर्दियों में होने वाले विंटर टूरिज्म को अपनी अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा हिस्सा बनाया है. अनेक देशों में दुनिया के सबसे सफल विंटर फेस्टिवल, विंटर स्पोर्ट्स मॉडल हैं. इन देशों ने स्कीइंग, स्नोबोर्ड, स्नो ट्रेकिंग, आईस क्लाइंबिंग, फैमिली स्नोपार्क जैसे अनुभवों को अपनी पहचान बनाया है.

इन देशों ने अपने विंटर फेस्टिवल्स को भी वैश्विक आकर्षण में बदला है. पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में भी विंटर टूरिज्म की रह झमता मौजूद है. हमारे पास पहाड़ भी हैं, संस्कृति भी है, एडवेंचर की भी असीम संभावनाएं भी हैं. पीएम मोदी ने कहा इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को पंसद आ रहा है. मन की बात में पीएम मोदी ने कहा पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फुट से अधिक ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली अल्ट्रा मैराथन आयोजित की गई.इसमें देशभर के 18 राज्यों के 750 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देश की प्रेरणादायक उपलब्धियों और बदलते भारत की ऊर्जा पर खास जोर दिया. उन्होंने उत्तराखंड के तेजी से बढ़ते विंटर टूरिज्म से लेकर इसरो की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता में देश के युवाओं द्वारा दिखाए गए साहस और नवाचार तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया. वहीं सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने  ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन और तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया। उत्तराखंड की बढ़ती लोकप्रियता से लेकर आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन और आगामी विंटर गेम्स के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देवभूमि की उभरती पहचान पर  प्रधानमंत्री के विचार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देते हैं। देवभूमि उत्तराखंड के सतत विकास और संभावनाओं को विश्व पटल पर रेखांकित करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से सीएम ने प्रधानमंत्री का आभार जताया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News