Nirbhik Nazar

गैरसैंण मंडल की घोषणा संबंधित लोगों से बातचीत करने के बाद की थी ये फैसला अकेले मेरा नहीं था – पूर्व CM, त्रिवेन्द्र

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: एक तरफ जहां त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सीएम पद से हटने के बाद लगातार कई विधायकों और मंत्रियों के बयान आयें की त्रिवेन्द्र का गैरसेण वाला फैसला किसी से पूछकर नहीं लिया गया वहीं दूसरी तरफ त्रिवेन्द्र ने बयान देकर ऐसे विधायकों और मंत्रियों के बयानो को खारिज कर दिया जो त्रिवेन्द्र पर गैरसेण वाले फैसले की तोहमत लगा रहे थे। आपको बता दें तीरथ सिंह रावत के गैरसैंण मंडल की घोषणा को समाप्त करने की संभावना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संबंधित लोगों से बातचीत करके ही घोषणा की गई। मंडल की घोषणा त्रिवेंद्र की नहीं बल्कि राज्य सरकार की है। घोषणा खत्म करने की संभावना से जुड़े प्रश्न को उन्होंने काल्पनिक करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा होगा या वैसा होगा, ये अभी काल्पनिक बातें हैं।

शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी यह प्रश्न पूछा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि गैरसैंण मंडल की घोषणा पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। वह त्रिवेंद्र रावत की घोषणा नहीं है, बल्कि वह भाजपा सरकार की घोषणा है। वह मुख्यमंत्री की घोषणा है। यह घोषणा संबंधित लोगों से बातचीत करने के बाद की गई।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गैरसैंण मंडल की घोषणा पर विचार करने की बात दोहरायी है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि गैरसैंण मंडल की घोषणा का अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जो जनभावना होगी उसी के अनुरूप वह निर्णय लेंगे। सियासी हलकों में मुख्यमंत्री के इस बयान को गैरसैंण मंडल की घोषणा को रद करने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *