ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: उत्तराखंड मे लगातार कोरोना के मरीजों मे इजाफा हो रहा है । मार्च मे यहाँ सैकड़ों नए कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इस दौरान पूरे देश मे कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फ़ेल रहा है उस पर होली की आमद से सरकार के हाथ पैर फुले हुए हैं हालांकि होली को लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। लेकिन होली का पर्व एक ऐसा पवित्र पर्व है जिसमे गले मिला जाता है अपने परिचित यार दोस्तों, रिशतेदारों के घर जाकर और एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया जाता है। और इस कोरोना मय माहौल मे गले मिलना खतरे से खाली नहीं है कोरोना को डावात देना है। इसी को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से अपील की है। उन्होंने राज्य के लोगों से कोविड- 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने घर पर होली मनाने की अपील की है।
Chief Minister Tirath Singh Rawat (file photo) has appealed to the people of the state to celebrate Holi at their home following #COVID19 guidelines: Uttarakhand Chief Minister's Office pic.twitter.com/pRFt5wSgjg
— ANI (@ANI) March 28, 2021
दरअसल, उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का सबसे बड़ा उदाहरण ताज होटल है। कल खबर सामने आई थी कि उत्तराखंड में पांच सितारा होटल ताज ऋषिकेश और आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम प्रशासन के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। क्योंकि ये कोरोना के हॉट स्पॉट के रूप में सामने आए हैं। प्रशासन ने 5 स्टार होटल ताज को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है। क्योंकि उसके 30 से अधिक कर्मचारियों में पिछले तीन दिनों में COVID-19 की पुष्टि हुई है। इस समय होटल में कुल 140 मेहमान थे।

इसी बीच, ऋषिकेश में एक आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में 24 घंटों में कोरोनो वायरस संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। नरेंद्र नगर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा के हवाले से मिली जानकारी के कहा गया है कि, “ऋषिकेश के बयासी क्षेत्र में ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट और स्पा अगले 48 घंटों के लिए बंद रहेगा। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, “जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बहुत सारे कर्मचारियों में कोरोना वायरस मिलने के बाद यह आदेश जारी किया गया।”