Skip to main content

Nirbhik Nazar

दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने किया रुद्राभिषेक, साधु-संतों के साथ कुंभ मेले पर भी हुआ मंथन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 दिसंबर सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहे. जहां उन्होंने कनखल स्थित प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और साधु संतों से भी मुलाकात की. मंदिर में विधि विधान से जलाभिषेक और यज्ञ हवन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने सन्यासी, बैरागी और निर्मल अखाड़ों के संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान कुंभ मेले की तैयारी को लेकर भी साधु संतों से चर्चा हुई.

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु संतों के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से हरिद्वार में 2027 में भव्य कुंभ मेले का आयोजन होगा. जिसमें देश दुनिया से श्रद्धालु कुंभ नगरी हरिद्वार पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महादेव की नगरी में जब भी आना होता है तो ऐसी अभिलाषा मन में रहती है कि महादेव का आशीर्वाद मिले. आज भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ से कामना की है कि प्रदेश के सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण हो.

उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन भी होना है. भगवान भोलेनाथ से यह भी प्रार्थना की है किमेले की सभी तैयारियां पूर्ण रूप से पूरी हो. सभी संत महात्माओं का भी आशीर्वाद उन्हें मिला है और उम्मीद है कि यह आशीर्वाद आगे भी मिलता रहेगा. हरिद्वार की जनता का सहयोग मिलेगा और शासन-प्रशासन मिलकर कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 बड़ा अवसर है जिसमें देश दुनिया के लोग उत्तराखंड में आएंगे और प्रयास रहेगा कि उन्हें सब व्यवस्था प्रदान की जाए और वह एक आध्यात्मिक छवि उत्तराखंड की लेकर जाएं.

वहीं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महानिर्वाण अखाड़े के सचिव श्रीमंत रविंद्रपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इच्छा जताई थी कि सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना चाहते हैं. वो सभी संप्रदाय के संतों का आशीर्वाद भी लेना चाहते हैं. इसलिए उनका तात्कालिक कार्यक्रम बना. इसी के साथ महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि आज भगवान शिव से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रार्थना की है कि कुंभ 2027 दिव्य और भव्य हो. जिसके लिए सभी संतों का सहयोग शासन-प्रशासन के साथ रहेगा. समय-समय पर शासन प्रशासन के साथ मिलकर 2027 की रणनीति बनाई जाती रहेगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News