ब्यूरो रिपोर्ट
रुद्रपुर: अप्रैल में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली जाएगी। हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाए। हर माह के प्रथम सप्ताह में कार्यकर्ता मीटिग की जाएगी। जिला कांग्रेस प्रभारी, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पाल ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में ये बातें कहीं। देश में बदलाव सुनिश्चित व सभी एकजुट हो।

इस दौरान उन्होंने जिले की समस्त 9 विधानसभाओं की कांग्रेस बूथ कमेटियों की तैयारी परखते हुए कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशन पर कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और ऊधम सिंह नगर प्रभारी महेश शर्मा ने कहा कि पोलिग बूथ स्तर पर शीघ्र ही गठन कर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नाकामियों को एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार से जनता निजात चाहती है। जनता अब कॉग्रेस की तरफ देख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को बड़े कार्पोरेट्स के हाथों की कठपुतली बनाने वाला कृषि कानून लाकर अपनी असलियत सामने ला दी है। बैठक में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू, एआइसीसी के पूर्व सदस्य प्रकाश जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, संजीव सिंह, डा.गणेश उपाध्याय,राजेंद्र पाल सिंह पाटु, ममता हालदार, सुशील गाबा, मीना शर्मा, नारायण पाल, सौरभ चिलाना, राकेश वर्मा, अनिल शर्मा, ओमवती कश्यप, अशोक यादव, अरुण पांडेय, हरीश बाबरा, सुहैल अहमद सिद्दीकी, संजीव रस्तोगी, नवतेज पाल सिंह, नंदलाल प्रसाद, परिमल रॉय, अलका पाल, सिद्धार्थ अरोरा, मोहन खेड़ा आदि मौजूद थे।