Nirbhik Nazar

मन की बात के 75वें एपिसोड मे पीएम मोदी ने किया इन चीजों का जिक्र, जानिए मोदी मन की बात मे गौरैया पर क्या बोले 

ब्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। बता दें कि ये साल 2021 का तीसरा और अब तक का 75 वां एपिसोड था। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 2023 तक चलेगा। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि देश को कोरोना से जंग जीतने के लिए दवाई भी, कड़ाई भी मंत्र को जीनाा होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कई अहम मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि पानी, एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जल्द ही नया साल भी मनाया जाएगा। चाहे उगादी हो या पुथंडू, गुड़ी पड़वा हो या बिहू, नवरेह हो या पोइला बोईशाख हो या बैसाखी – पूरा देश, उमंग, उत्साह और नई उम्मीदों के रंग में सराबोर दिखेगा। इसी समय, केरल भी खूबसूरत त्योहार विशु मनाता है। इसके बाद, जल्द ही चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर भी आ जाएगा। चैत्र महीने के नौवें दिन हमारे यहाँ रामनवमी का पर्व होता है। इसे भगवान राम के जन्मोत्सव के साथ ही न्याय और पराक्रम के एक नए युग की शुरुआत के रूप में भी मना जाता है: PM

भारत के लोग दुनिया के किसी भी कोने में भारतीय होने पर गर्व करते हैं: PM

मेरे प्यारे देशवासियो, भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वो भारतीय हैं। हम अपने योग, आयुर्वेद, दर्शन न जाने क्या कुछ नहीं है हमारे पास जिसके लिए हम गर्व करते हैं गर्व की बाते करते हैं साथ ही अपनी स्थानीय भाषा, बोली, पहचान, पहनावे, खान-पान उसका भी गर्व करते हैं: PM

जनता कर्फ्यू पर आने वाली पीढ़िया गर्व करेंगी

कोरोना संकट के मद्देनजर पीएम मोदी ने पिछले साल के कदमों की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू का नाम सुना था। जनता कर्फ्यू विश्व के लिए अचरज बन गया था। अनुशासन का यह अभूतपूर्व उदाहरण था। आने वाली पीढ़ियां इसपर गर्व करेंगी: पीएम मोदी

अब गोरैया को बचाने के लिए प्रयास करने पड़ रहे हैं: पीएम मोदी

मेरे प्यारे देशवासियो, अभी कुछ दिन पहले World Sparrow Day मनाया गया। Sparrow यानि गोरैया। कहीं इसे चकली बोलते हैं, कहीं चिमनी बोलते हैं, कहीं घान चिरिका कहा जाता है। पहले हमारे घरों की दीवारों पर, आस-पास के पेड़ों पर गोरैया चहकती रहती थी। लेकिन अब लोग गोरैया को ये कहकर याद करते हैं कि पिछली बार, बरसों पहले, गोरैया देखा था। आज इसे बचाने के लिए हमें प्रयास करने पड़ रहे हैं: PM

लाइट हाउस हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे हैं: पीएम

‘मन की बात’ के दौरान, मैंने, पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर अनेक बार बात की है, लेकिन, लाइट हाउस, पर्यटन के लिहाज से खास होते हैं। अपनी भव्य संरचनाओं के कारण लाइट हाउस हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे हैं: पीएम मोदी

आज बेटियां हर जगह अलग पहचान बना रही हैं: पीएम मोदी

साथियो, ये दिलचस्प है, इसी मार्च महीने में, जब हम महिला दिवस सेलिब्रेट कर रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने मेडल और रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं।दिल्ली में आयोजित शूटिंग में ISSF वर्ल्ड कप में भारत शीर्ष स्थान पर रहा। स्वर्ण पदकों की संख्या के मामले में भी भारत ने बाजी मारी। ये भारत के महिला और पुरुष निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से ही संभव हो पाया। इस बीच, पीवी सिंधु  जी ने BWF Swiss Open Super 300 Tournament में सिलवर मेडल जीता है। मुझे विशेष ख़ुशी इस बात से है, कि, बेटियाँ खेलों में, अपना एक नया मुकाम बना रही हैं। प्रोफेशनल चॉइस के रूप में खेल एक पसंद बनकर उभर रहा है। आज, एजुकेशन से लेकर आंत्रप्रन्योरशिप तक, सशस्त्र बलों से लेकर विज्ञान-तकनीकी तक, हर जगह देश की बेटियाँ, अपनी, अलग पहचान बना रही हैं: पीएम मोदी

15 अगस्त 2023 तक चलेगा अमृत महोत्सव

अमृत महोत्सव दांडी यात्रा के दिन से शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। ‘अमृत महोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रम पूरे देश में लगातार हो रहे हैं, अलग-अलग जगहों से इन कार्यक्रमों की तस्वीरें, जानकारियां लोग शेयर कर रहे हैं: पीएम मोदी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *