Nirbhik Nazar

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं, कहा –  क्रिसमस का पर्व  देता है सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएँ दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का पर्व सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने और खुशियाँ बाँटने का उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक श्रेष्ठ और समृद्ध परंपरा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News