Skip to main content

Nirbhik Nazar

अंकिता भंडारी VIP कंट्रोवर्सी: वीडियो पर दुष्यंत गौतम की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा फिर से छाया हुआ है. वजह खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी कहने वाली उर्मिला सनावर का वो वीडियो है, जिसमें वो नए खुलासे करने का दावा कर रही है. उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का बयान भी आया है. उन्होंने उर्मिला सनावर के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है.

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 47 वर्ष राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में दिए हैं. उनके द्वारा अपने नैतिक मूल्यों, भारतीय जनता पार्टी की प्रमाणिकता को और सामाज में महिलाओं व बेटियों के सामान को सर्वोपरी माना है. आज तक उनके चरित्र को लेकर ऐसी कोई घटना कभी भी नहीं उछाली गई है.

आज बड़ा दुखी होकर मैं आपके सामने आ रहा हूं. कुछ असामाजिक और गलत प्रवृत्ति के लोग मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है. ऐसे सभी लोगों को मैं आगाह करना चाहता हूं. जिस प्रकार से मीडिया और सोशल मीडिया में वीडियो चल रही है, उनके नाम पर दुष्प्रचार किया जा रहा है. यह मामला जहां से शुरू हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए. उस व्यक्ति से तथ्य लेने चाहिए और उन तथ्यों की प्रमाणिकता को देखा जाना चाहिए. सब चीज के लिए मैं तैयार हूं.
दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री, बीजेपी –

दुष्यंत कुमार गौतम ने साफ किया है कि जिन लोगों ने भी उनकी छवि की धूमिल करने का काम किया है, उनकी सब की जांच की जाएगी. इसके लिए उन्होंने गृह विभाग को भी पत्र लिखा है. साथ ही जिस व्यक्ति ने ये षड्यंत्र रचा है, उस पर मानहानि की मुकदमा भी किया जाएगा.

मेरे विरोध में एक भी शब्द या कार्य ऐसा दिखता हो तो उसे सबूत से साथ पेश करें. मैं अपने राजनीति, सामाजिक और धार्मिक सभी जीवनों से संन्यास ले लूंगा. लेकिन ऐसे षड्यंत्र जो बार-बार उस बेटी का नाम लेकर उसे बदनाम करने का काम कर रहे हैं, वो सही नहीं है. इससे मेरे भी चरित्र हनन का काम किया जा रहा है. ऐसे लोगों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.
दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री, बीजेपी –

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News