देहारादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 75 अंक पूरे होने पर ट्वीट कर कहा कि इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री के बेहतर प्रबंधन से देश में स्थिति नियंत्रित हुई है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 75 अंक पूर्ण हो चुके हैं। इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री जी के बेहतर प्रबंधन से देश में स्थितियां नियंत्रित हुई हैं।#MannKiBaat pic.twitter.com/hUwdmEj2MG
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 28, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की बात हो या फिर स्वच्छता या विरासत को संजोने की, हर दिशा में उनके प्रेरणा देने वाले संदेशों के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
विकास की बात हो या फिर स्वच्छता या विरासत को संजोने की, हर दिशा में उनके प्रेरणादायी संदेशों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। कोरोना वॉरियर्स के प्रति जो सम्मान का भाव पीएम मोदी ने मन की बात में रखा है उसके लिए पूरा देश कृतज्ञ है।#MannKiBaat
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 28, 2021

मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने देश को हौसला दिया और खराब स्थिति में सभी को एकजुट किया। कोरोना वारियर्स के प्रति जो सम्मान का भाव प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में रखा है, उसके लिए पूरा देश कृतज्ञ है। उन्होंने खेलों में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां गिनाकर प्रोत्साहित किया, तो कचरे से कंचन बनाने वाले प्रयासों की भी जमकर सराहना की। इससे पूरे समाज को प्रोत्साहन मिलेगा।