Nirbhik Nazar

उपनल कर्मी नहीं मनाएंगे होली, इसलिए लिया फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: सड़क जाम करने पर मुकदमा दर्ज होने से उपनल कर्मी आक्रोशित हैं। उन्होंने विरोध स्वरूप होली का बहिष्कार करने का एलान किया है। समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मी बीते 34 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

मांगों को लेकर बीते गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में उपनल कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। एकता विहार धरना स्थल से रैली के रूप में आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सहस्रधारा क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया था। आक्रोशित कार्मिकों ने वहीं सड़क जाम लगाकर प्रदर्शन किया था, जिस पर पुलिस की ओर से एक हजार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

पुलिस कार्रवाई से खफा कार्मिकों ने अब होली का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी ने कहा कि मांगों को लेकर धरना जारी है और लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कर्मचारियों का मनोबल गिराने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *