Nirbhik Nazar

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने महेश जीना को प्रत्याशी बनाया

देहारादून : अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को होने जा रहे उप चुनाव में भाजपा ने महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है। महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। राज्य की चौथी विधानसभा में यह लगातार तीसरा उप चुनाव है, जिसमें भाजपा ने सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके ही स्वजन को मैदान में उतारा है।

गत नवंबर में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का असामयिक निधन हो गया था। भाजपा ने इस सीट के उप चुनाव के लिए महेश जीना समेत छह दावेदारों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजा था। सोमवार को भाजपा आलाकमान ने प्रत्याशी के रूप में महेश जीना के नाम पर मुहर लगा दी। भाजपा एक तरह से स्व सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उपजी सहानुभूति का लाभ लेने की रणनीति ही अमल में लाई। इससे पहले हुए दो उप चुनावों में भी भाजपा ने दो विधायकों के निधन पर उनके स्वजनों को ही प्रत्याशी बनाया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *