Nirbhik Nazar

उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने छँटाई के नाम पर तबाह कर दिये 1602 सेब के पेड़, जांच के बाद होगी कार्यवाई

नैनीताल: उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने नैनीताल के सतबुंगा राजकीय उद्यान में छंटाई के नाम पर सेब का बगीचा तबाह कर दिया। कर्मियों ने 1602 पेड़ों की ऐसी बेतरतीब कटाई कर दी कि पेड़ खत्म ही हो गए। अपर निदेशक उद्यान डॉ.आरके सिंह ने इस मामले की रिपोर्ट सरकार और उद्यान निदेशालय को भेजते हुए नैनीताल के मुख्य उद्यान अधिकारी, उद्यान प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति की है। डॉ.सिंह ने मामले की तकनीकी टीम से जांच कराने की सिफारिश भी की है।

यह है मामला: 

21 फरवरी 2021 को अपर निदेशक डॉ.सिंह ने सतबुंगा उद्यान का मुआयना किया था। यहां मातृवृक्षों (मदर-ट्री) के 15 से 20 साल आयु होने की वजह से सामान्य कटाई-छंटाई के निर्देश दिए। लेकिन उद्यान कर्मचारियों ने 1602 पेड़ों की बेतरतीब कटाई कर दी। इससे सेब के पेड़ पूरी तरह खराब हो गए हैं। यह उद्यान ही करीब-करीब खत्म हो गया।

उद्यान प्रभारी संतोष कुमार ने सेब के पेड़ों की छंटाई कराई। पेड़ 50 से 60 वर्ष पुराने होने और बीमारी को देखते हुए गहरी छंटाई की गई। छंटाई से पहले मेरी अनुमति नहीं ली गई। 24 मार्च को मुआयने के दौरान अपर निदेशक ने इसे मानकों से अत्यधिक पाया। मामले की जांच को विशेषज्ञ समिति बनाई गई है।

भावना जोशी, जिला उद्यान अधिकारी-नैनीताल

ऐसे खूबसूरत उद्यान पंद्रह से बीस साल के अथक प्रयासों से तैयार होते हैं। जिनका एक झटके में ही समाप्त किया जाना, बेहद दुखद और कष्टकर है।
डॉ.आरके सिंह अपर निदेशक की रिपोर्ट का अंश

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *